विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र के ग्राम भोरशा में हुए हादसे में 27 वर्षीय देवेंद्र अहिरवार की मौत हो गई। घटना 21 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है बुधवार दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।