गभाना: भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने सोसायटी के सचिव के खिलाफ जताया विरोध, चंडौस कोतवाली में किया प्रदर्शन
रविवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष गभाना वीर कारण फौजी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान चंडौस कोतवाली पहुंचे। जहां कोतवाली प्रभारी रामेंद्र शुक्ला से कस्बा में सोसायटी पर कार्यरत सचिव की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।