पंचकूला: जिला नगर योजनाकार की टीम ने गांव बड़ौना खुर्द में अनाधिकृत काॅलोनी के रोड नेटवर्क को जेसीबी से किया ध्वस्त
उपायुक्त डा. यश गर्ग के मार्गदर्शन में जिला नगर योजनाकार पंचकूला के कार्यालय द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में गांव बड़ौना खुर्द में स्थित अनाधिकृत काॅलोनी में रोड नेटवर्क को जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया। रायपुर रानी क्षेत्र में लगातार अवैध कालोनियां काटने का कारोबार फल फूल रहा है।