नानपारा: नवाबगंज में जेठ के बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, जगह-जगह लगाए गए स्टॉल
मास के पहले मंगलवार को रामनगर सेमरा नानपारा सहित ग्रामीण इलाकों में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इन भंडारों में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कस्बे के काली मंदिर में विशेष रूप से पूजा-अर्चना और हवन के साथ एक विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इसी क्रम में, सर्राफा व्यवसायी रजीत गुप्ता के आवास पर भी भंडारे का आयोजन किया गया, जहां सुंदरकांड का पाठ हुआ।