बेहट: सिद्धपीठ शाकम्भरी देवी की नदी में आया पानी का सैलाब, पुलिस ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मां शाकुंभरी मंदिर परिसर में अचानक पानी का तेज सैलाब आ गया–हालात को देखते हुए मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने पुलिस टीम के साथ मोर्चा संभालते हुए मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया–और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका–