आगरा: आगरा में खुरपका-मुंहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
Agra, Agra | Jan 22, 2026 आगरा में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान का सातवां चरण शुरू किया। 22 जनवरी से 10 मार्च तक 15 एम्बुलेंस द्वारा प्रत्येक ब्लॉक में टीकाकरण टीम घर-घर जाकर गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का रजिस्ट्रेशन कर एफएमडी टीका लगाएंगी।