रीठी: नयाखेड़ा में अज्ञात लोगों ने की युवक से मारपीट पुलिस में मामला दर्ज कर जांच की शुरू
Rithi, Katni | Jun 23, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयाखेड़ा में मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम गाड़ा निवासी प्रवीण कुमार समदड़िया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रवीण पटेल निवासी बड़ी करहैया के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने विवाद करते हुए गाली-गलौज की और उसके बाद मारपीट कर दी।