दातागंज: हजरतपुर चौराहे पर लगा लंबा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन, यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा
बुधवार शाम 6 बजे के समय हजरतपुर चौराहे पर लंबा जाम लग गया। जिसमें आवागमन घंटों बाधित रहा। बताया जा रहा है अधिक वाहनों की संख्या के चलते लंबा जाम लग गया। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है तो वहां अधिक वाहन निकल रहे हैं मगर यहां पर ड्यूटी पर तैनात गार्ड या पीआरडी के जवान चौराहे पर न होने के चलते लंबा जाम लगता है।