हनुमानगढ़: जंक्शन थाना क्षेत्र में महिला को शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, पीड़ित महिला ने दर्ज करवाया मुकदमा
हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने दुष्कर्म के आरोप में महिला थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। मिली जानकारी अनुसार इसमें एक अन्य आरोपी ने भी सहयोग किया था। पूरे मामले की जांच पड़ताल महिला थाना प्रभारी सुभाष कच्छावा कर रहे हैं।