एटा: गांव वृंदावन मोड के समीप भीषण सड़क हादसा, 5 लोग घायल, ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत में ट्रैक्टर के दो टुकड़े
एटा थाना रिजोर क्षेत्र में वृंदावन मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा वृंदावन मोड़ के समीप हुआ।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।