बड़वाह नगर से करीब 5 किलोमीटर दूर घने वनक्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक जैतगढ़ पहाड़ पर विराजित संकट मोचक श्री जैतगढ़ हनुमान जी का गुरुवार को जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। संवत 1336 के प्राचीन किले में स्थापित हनुमान जी के दरबार में भक्तों ने ब्रह्ममुहूर्त मे पहुंचकर सूर्य की लालिमा के साथ हनुमान जी के जन्म समय पर विशेष पूजन कर चोला वरन