शनिवार 6:00 बजे कोतमा पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में कोतमा पुलिस ने 22 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। मौके पर दो आरोपियों अंकित द्विवेदी 24 वर्ष निवासी सतना एवं उमेश केवट 22 निवासी पुरानी बस्ती कोतमा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों के विरुद् विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है।