शनिवार को शाम 4 बजे के करीब दुमका के नकटी पहाड़ में आयोजित पहाड़िया जनजाति के मिलन समारोह सह वन भोज कार्यक्रम में दुमका विधायक बसंत सोरेन शामिल हुए। मौके पर एसपी पीतांबर सिंह खेरवार भी मौजूद थे। विधायक बसंत सोरेन ने राज्य में जल्द सिपाही और होम गार्ड की बहाली होने की घोषणा की। विधायक ने पहाड़िया समुदाय के युवक-युवतियों से शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान किया