खिलचीपुर: नगर परिषद कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया।
नगर परिषद छापीहेड़ा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान अंतर्गत आज शुक्रवार की सुबह 11:00 के लगभग नगर परिषद कार्यालय में जन कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण विशालिया, भाजपा मंडल महामंत्री बंटी भामी, पूर्व मंडल महामंत्री रामबाबू नागर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिओम शर्मा, श्रीराम नागर बादल नरगावे जमील खां, मंसूरी, राज