बहराइच: रमवापुर चौकी के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी ठोकर, हादसे में व्यक्ति की हुई मौत
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत रमवापुर चौकी के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।