साकची स्थित जमशेदपुर प्रेस क्लब के कार्यालय में सोमवार को 10 बजे गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग की अधिकारी दुर्गेश नंदिनी थीं। इसके अलावा, शहर के सभी पत्रकार कार्यक्रम में मौजूद थे। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान का आयोजन भी किया गया।