कलेर: मेहंदिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा को भावभीनी विदाई, कुर्था में संभालेंगे नई जिम्मेदारी
Kaler, Arwal | May 29, 2026 मेहंदिया थाना परिसर में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा को भावभीनी विदाई दी गई। उनका तबादला कुर्था थाना में थानाध्यक्ष पद पर हुआ है। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुखिया मेघनाथ सिंह एवं संचालन पत्रकार विशेश्वर राय ने किया। जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और पुलिस कर्मियों ने शाल व फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।