बंडा: बरा चौराहा के पास ट्रक ने कार को टक्कर मारी
Banda, Sagar | May 6, 2026 बरा चौराहा के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे ब्रज बिहारी सोनी कार से बरा रोड से सागर जा रहे थे। नगर के बरा तिराहे के पास शाहगढ़ तरफ से आ रहे ट्रक ने ओवर टेक करते हुए कार के बोनट की तरफ टक्कर मार दी जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।