उधवा: अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आरकेजी इंग्लिश मीडियम स्कूल पियारपुर में बच्चों ने किया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह करीब 8 बजे उधवा प्रखंड अंतर्गत आरकेजी इंग्लिश मीडियम स्कूल पियारपुर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने योगाभ्यास किया। स्कूल के संचालक एखलाकुर रहमान ने कहा कि योग जीवन जीने की कला है। नियमित योग करने से तनाव कम होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मानसिक शांति मिलती है।