दरभंगा: करमगंज गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में लगने को मजबूर उपभोक्ता
दरभंगा के करमगंज स्थित गैस एजेंसी पर एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े रहे। इसके बावजूद भी उनका काम नहीं हो पाया। मौजूद उपभोक्ताओं ने कहा कि नंबर लगाने के बावजूद भी ओटीपी नहीं आता है। साथ ही होम डिलीवरी भी नहीं होती है। इस संदर्भ में बुधवार को दिन के 12:30 बजे लाइन में खड़े लोगों ने कई बातें कही। वहीं भीड़ को संभालने के लिए पुलिस पहुंची।