शाहजहांपुर: BLO ड्यूटी के साथ विभागीय काम का भारी बोझ, मां नहीं झेल पाईं; मां के शव के साथ बेटी का वीडियो वायरल, लगाए गंभीर आरोप
शाहजहांपुर।जनपद के महानगर क्षेत्र स्थित मोहल्ला गदियाना में आंगनवाड़ी कार्यकत्री प्रीति की मौत के बाद उनकी बेटी का दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एंबुलेंस में मां के शव के साथ बिलखती बेटी ने आपबीती सुनाते हुए आरोप लगाया कि उनकी मां से विभागीय कार्यों के साथ-साथ BLO ड्यूटी भी कराई जा रही थी