अरवल: खभैनी पंचायत के सहयोग शिविर का धर्मेंद्र तिवारी ने किया निरीक्षण, त्वरित समाधान पर दिया जोर
Arwal, Arwal | Jul 7, 2026 "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत अरवल जिले की खभैनी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण बीस सूत्री उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से दी जा रही सेवाओं और सरकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया