इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र की रिंग रोड से एक राहगीर से मोबाइल लूट की वारदात करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Apr 13, 2024 इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक राहगीर से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं पकड़े गए आरोपों के नाम मनोज और अशफाक बताए जा रहे हैं। जिनके पास से पुलिस को 6 मोबाइल बरामद हुए हैं, वही आरोपियों से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है। जिनसे पुलिस को शहर में हुई कई वारदातों के खुलासा की उम्मीद है।