ईश्वर सर्जिकल हॉस्पिटल के समीप 28 नवंबर 2025 को हुए सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार शाम 7 बजे कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार हादसे में जितेंद्र पिता मनोहर सिंह यादव, निवासी बापचा, की मौत हो गई थी। दुर्घटना कार क्रमांक MP 13 CB 7803 से होना बताई जा रही है। घटना के बाद मामले की जांच की गई।