छोटीसादड़ी: बम्बोरी में 2110 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, 42 बूथों पर चला राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बम्बोरी सेक्टर क्षेत्र में रविवार एवं सोमवार को व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान सेक्टर के 42 पोलियो बूथों पर 91 स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगियों की टीम ने सेवाएं देते हुए जन्म से 5 वर्ष तक के 2110 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्बोरी पर भी विशेष व्