राजनांदगांव: एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर खुलासा अंतर्राज्यीय डीजल चोर और खरीदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजनांदगांव के लालबाग थाना पुलिस और साइबर सेल की सयुंक्त टीम ने अंतर्राज्यीय डीजल चोरों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने हाईवे में खड़ी ट्रकों से रात को डीजल चोरी करने वाले चार आरोपी और एक खरीदार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है और आरोपियों के कब्जे से 200 लीटर डीजल,बिक्री के 8500 नगद और घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन,टंकी तोड़ने के औजार और पाइप जप्त किए हैं।