गुरारू: जीएम स्पेशल 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुरारू होकर दौड़ी, ट्रायल सफल
Guraru, Gaya | Mar 25, 2026 भारतीय रेल के अंतर्गत रेलवे जीएम सेक्शन में बुधवार दोपहर 12 बजे हाई स्पीड ट्रायल किया गया। यह ट्रायल पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया जंक्शन तक चलने वाली जीएम स्पेशल ट्रेन के माध्यम से किया गया। ट्रायल के दौरान ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सफर तय किया। गुरारू रेलवे स्टेशन से गुजरते समय अधिकारियों की निगरानी में पूरे ट्रैक की जांच हुई।