बूंदी: शहर के बाल चंद पाड़ा स्थित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के पीएमओ ने गर्मी को लेकर आमजन को सावधानी बरतने के लिए कहा
Bundi, Bundi | Apr 16, 2024 बढ़ती गर्मी लू ताप घात और मौसमी बीमारियों को देखते हुए पीएमओ ने आमजन को मौसमी बीमारी से बचने की सलाह दी। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पंचकर्म विशिष्टता केंद्र में दूर दराज से आए हुए रोगी यहां आकर उपचारित हो रहे हैं। बूंदी जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। और मौसमी जनित बीमारियां बड़ रही है। चिकित्सक ने सावधानी बरतने के लिए कहा।