हंडिया: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत
हंडिया नगर पंचायत वार्ड नंबर 3 निवासी 45 वर्षीय कमलेश माली की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार 12 बजे इसकी जानकारी दी गई। वह 8 अप्रैल को जंघई रोड पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।बताया गया कि कमलेश माली हंडिया मार्केट से पैदल घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।