टोंक: संस्कार स्पेशल एजुकेशन कॉलेज पीपलू में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग जागरूकता रैली का आयोजन
संस्कार स्पेशल एजुकेशन कॉलेज पीपलू में बुधवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग जागरूकता रैली आयोजित की गई।रैली का उद्देश्य दिव्यांग जनों के सम्मान उनके अधिकारों की जानकारी बढ़ाना और समाज में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना था।