हनुमानगढ़: टाउन पुलिस पर किसान को प्रताड़ित करने का आरोप कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी नरेंद्र मीणा से मिला पीड़ित परिवार
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस पर एक किसान को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार माकपा नेता रघुवीर वर्मा के साथ एसपी नरेंद्र मीना से मिला। इस दौरान पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव में उनकी दो बीघा जमीन है, और परिवार के कुछ लोग जमीन कब्जा करना चाह रहे हैं। टाउन पुलिस उनकी सुनवाई करने की बजाय उन्ही को परेशान कर अक्सर थाने ले जाती है।