रीठी: देवरी में भीषण सड़क हादसे में ट्रक से टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर घायल
Rithi, Katni | Apr 21, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी में जायसवाल ढाबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक फोर व्हीलर में सवार दो युवक कहीं जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में लगभग 25 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।