आंबापुरा क्षेत्र में महत्वाकांक्षी लिफ्ट सिंचाई परियोजना का पानी संबंधित ग्राम पंचायतों के राजस्व गांवों में शीघ्र चालू कराने के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर 3 बजे एकजुट होकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस परियोजना से लाभान्वित होने वाले गांवों तक पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुँचाने में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की गई।