साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने तीन आरोपियों को द्वारका से गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 09 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी से कापसहेड़ा, द्वारका साउथ, गुरुग्राम, नेताजी सुभाष प्लेस, साउथ केंपस, दिल्ली कैंट और उत्तम नगर थाना के 09 मामलों का खुलासा किया गया है।