रायपुर तहसील क्षेत्र की सेमलीखाम ग्राम पंचायत में शनिवार को दोपहर एक (1:00) बजे राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम जल और स्वछता समिति दल की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी शिवम पाटीदार ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता उपसरपंच भैरी बाई भील ने की। वहीं आँगनबाड़ी कार्यकर्ता यशोदा पाटीदार विशिष्ट अथिति रही।