बरहट: बनौली में जनसंपर्क अभियान, पान सम्मान दिवस की तैयारी तेज़
Barhat, Jamui | Apr 7, 2026 आगामी 12 अप्रैल को बापू सभागार में आयोजित पान सम्मान दिवस सह इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी स्थापना दिवस को लेकर मंगलवार को 9:30 बजे तक बरहट प्रखंड के बनौली गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला प्रभारी सह अखिल भारतीय पान महासंघ जिलाध्यक्ष शंभु तांती ने किया। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष परशुराम तांती, समाजसेवी रोहित तांती समेत कई लोग मौजूद रहे।