केरेडारी: प्रखंड में चयनित लाभुकों के बीच बॉयलर, कुक्कुट और डक का वितरण किया गया
प्रखंड में बॉयलर कुक्कुट एवं डक का वितरण चयनित लाभुकों के बीच किया गया पशुपालन विभाग के द्वारा प्रखंड मुख्यालय परिसर में आज मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 8 यूनिट बॉयलर कुक्कुट एवं बत्तख का वितरण चयनित लाभुकों के बीच किया गया। इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।