पकड़ीदयाल प्रखंड क्षेत्र के निचली इलाकों में बरसात के पानी से धान का फसल बर्बाद हो गया। जिससे किसान काफी परेशान है। खेत में लगे धान का फसल अभी भी पानी में डूबा हुआ है। जबकि गेहूं बोवाई नियमतः 15 नवंबर से शुरू हो जानी चाहिए। अब गेहूं की बोआई में काफी देरी होगी।एक तरफ धान का फसल बर्बाद हुआ, तो दूसरी तरफ गेहूं बोवाई में देरी को लेकर किसान चिंतित हैं।