बलौदा बाजार जिले के सिमगा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बनसाकरा के ग्रामीणों ने धान खरीदी केंद्र में अवैध वसूली तथा बारदाना की हेरा फेरी करने वाले ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। और कलेक्ट्रेट पहुंच कर बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी को ज्ञापन सौंपा गया है। यहां ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम बनसाकरा के धान खरीदी केंद्र में नमी के नाम से अवैध वसूली किया जा रहा है।