सोहागपुर: रघुराज स्कूल के पास सीवर लाइन निर्माण में टूटी पाइपलाइन, सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी
शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नगर के रघुराज स्कूल के पास शनिवार को लगभग 12:00 बजे तक सड़क पर हजारों लीटर पानी खराब हुआ है,बता दे की नगर में सीवर लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है,जिसके कारण नगर पालिका की पाइपलाइन टूट गई जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर खराब हुआ है, स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना नगर पालिका के कर्मचारियों को भी दी है।