बंदगांव प्रखंड के लांडुपोदा पंचायत अंतर्गत डेंगसरगी गांव निवासी करन हेंब्रम के 17 वर्षीय पुत्र रूपसिंह हेंब्रम पिछले लगभग 10 वर्षों से गंभीर बीमारी के कारण बिस्तर पर पड़े हैंl समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने से उनकी शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ती गई और वे चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो गएl हाथ-पैरों ने भी काम करना लगभग बंद कर दिया हैl