बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पुसावड बाजार चौक में पुलिस ने देर रात जुआ खेलते पांच युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो हजार 150 रुपए नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। मामला छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत दर्ज किया गया है।