रुन्नी सैदपुर: विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क, बेलसंड अंचल निरीक्षक ने गश्ती दल व डायल 112 का किया औचक निरीक्षण
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार बेलसंड अंचल निरीक्षक द्वारा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में रुन्नीसैदपुर एवं गाढ़ा थाना क्षेत्रों में ओडी जांच, गश्ती दल तथा डायल 112 की सतर्कता एवं सक्रियता का औचक निरीक्षण किया गया।