Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
No video available

पंचकूला: पिंजौर मैं 24 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर कौशल्या नदी के किनारे रावण का पुतला दहन किया जाएगा, 25 को राजतिलक का मंचन होगा।

Panchkula, Panchkula | Oct 20, 2023

MORE NEWS

पुलिस ने पहले एडवाइजरी जारी कर चेतावनी दी, नो-पार्किंग बोर्ड भी लगाए, फिर भी नहीं माने चालक, पंचकूला के शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े 403 वाहनों के काटे चालान

1 सप्ताह के लिए चलाया गया था अभियान, आगे भी रहेगा जारी, नागरिकों से अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने की बजाय केवल निर्धारित और वैध पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने की अपील

पंचकूला/ 21 जून :- शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध पार्किंग से जाम की समस्या से निपटने के लिए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने 15 जून से 21 जून तक एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन कर सड़क किनारे खड़े किए गए 403 वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन और मैनुअल माध्यम से चालान काटे गए हैं।  

एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह के अनुसार  ट्रैफिक पुलिस विभाग द्वारा बकायदा एडवाइजरी जारी कर लोगों से सड़क किनारे वाहन न खड़ा करने की अपील की गई थी। यही नहीं जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस ने शहर के सभी महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर नो पार्किंग के बोर्ड भी लगाए थे, लेकिन इसके बावजूद कई वाहन चालकों ने नियमों का पालन नहीं किया। आम जनता की इस लापरवाही को देखते हुए पुलिस को सख्ती का रुख अपनाना पड़ा, जिसके तहत पंचकूला के शहरी क्षेत्र में ही यह कार्रवाई की गई।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के मुख्य मार्गों, व्यस्त बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध पार्किंग के कारण अक्सर गंभीर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे न केवल सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है, बल्कि आम नागरिकों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सख्त लहजे में वाहन चालकों से अपील की कि सभी नागरिक अपने वाहनों को केवल निर्धारित और वैध पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। सड़कों, बाजारों, चौराहों या अन्य सार्वजनिक मार्गों पर वाहन खड़ा करना यातायात नियमों का सीधा उल्लंघन माना जाएगा और ट्रैफिक पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसी लापरवाही पर मौके पर ही चालान की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

#panchkulanews #panchkulasocialmedia #panchkula #पंचकूला

पुलिस ने पहले एडवाइजरी जारी कर चेतावनी दी, नो-पार्किंग बोर्ड भी लगाए, फिर भी नहीं माने चालक, पंचकूला के शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े 403 वाहनों के काटे चालान 1 सप्ताह के लिए चलाया गया था अभियान, आगे भी रहेगा जारी, नागरिकों से अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने की बजाय केवल निर्धारित और वैध पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने की अपील पंचकूला/ 21 जून :- शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध पार्किंग से जाम की समस्या से निपटने के लिए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने 15 जून से 21 जून तक एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन कर सड़क किनारे खड़े किए गए 403 वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन और मैनुअल माध्यम से चालान काटे गए हैं। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह के अनुसार ट्रैफिक पुलिस विभाग द्वारा बकायदा एडवाइजरी जारी कर लोगों से सड़क किनारे वाहन न खड़ा करने की अपील की गई थी। यही नहीं जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस ने शहर के सभी महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर नो पार्किंग के बोर्ड भी लगाए थे, लेकिन इसके बावजूद कई वाहन चालकों ने नियमों का पालन नहीं किया। आम जनता की इस लापरवाही को देखते हुए पुलिस को सख्ती का रुख अपनाना पड़ा, जिसके तहत पंचकूला के शहरी क्षेत्र में ही यह कार्रवाई की गई। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के मुख्य मार्गों, व्यस्त बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध पार्किंग के कारण अक्सर गंभीर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे न केवल सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है, बल्कि आम नागरिकों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सख्त लहजे में वाहन चालकों से अपील की कि सभी नागरिक अपने वाहनों को केवल निर्धारित और वैध पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। सड़कों, बाजारों, चौराहों या अन्य सार्वजनिक मार्गों पर वाहन खड़ा करना यातायात नियमों का सीधा उल्लंघन माना जाएगा और ट्रैफिक पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसी लापरवाही पर मौके पर ही चालान की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। #panchkulanews #panchkulasocialmedia #panchkula #पंचकूला

Panchkula, Panchkula | Jun 22, 2026

*पंचकुल के एनडीएसजी क्लब द्वारा चंडीगढ़ के हरे-भरे अहलूवालिया फार्महाउस में ब्लिसफुल योगा ग्रुप द्वारा मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*

पंचकूला/कमल कलसी-

                     पंचकुल के एनडीएसजी क्लब द्वारा प्रायोजित और पंचकुल के डब्ल्यूएफसीएच क्लब की निदेशकों, श्रीमती प्रोमिला नैन और श्रीमती प्रोमिला सांगवान के सहयोग से, 21 जून की सुबह चंडीगढ़ के हरे-भरे अहलूवालिया फार्महाउस में ब्लिसफुल योगा ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया।
                इस कार्यक्रम का शुभारंभ विनय खन्ना के स्वागत भाषण और ब्लिसफुल योगा ग्रुप के संक्षिप्त परिचय से हुआ, जिसके बाद मुख्य अतिथि श्रीमती उपिंदर अहलूवालिया, विशिष्ट अतिथि डीएसपी राम गोपाल, राज कुमार सलूजा और योग शिक्षक विनय खन्ना, श्रीमती प्रोमिला सांगवान, प्रोमिला नैन और दीपक रावत द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद, शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित समूह के सदस्यों ने सूर्य नमस्कार, उष्ट्रासन, धनुरासन, त्रिकोणासन, मयूरासन, क्रोआसन आदि जैसे विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन करके शक्ति, लचीलापन और शारीरिक संतुलन का अद्भुत प्रदर्शन किया। ये आसन स्वस्थ शरीर के लिए लाभकारी हैं और मधुमेह, गर्दन दर्द, पीठ दर्द जैसी विभिन्न बीमारियों से बचाव करते हैं। साथ ही, ये मानव शरीर की विभिन्न प्रणालियों को बेहतर बनाने में भी सहायक हैं, जिनका शिक्षकों प्रोमिला सांगवान और प्रोमिला नैन ने विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम में समूह के लगभग 84 सदस्यों सहित 120 से अधिक लोग उपस्थित थे। समूह के सदस्यों ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए बार-बार यह साबित किया कि प्रदर्शन के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है, क्योंकि समूह में 16 वर्ष से लेकर 75 वर्ष और उससे अधिक आयु के सदस्य शामिल हैं। अतिथियों ने अपने भाषणों में यावनीका पार्क पंचकुला में नि:शुल्क शाम और सुबह की कक्षाएं संचालित करने वाले समूह की भूमिका की सराहना की। अंत में सदस्यों और शिक्षकों द्वारा नृत्य और एरोबिक्स का प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद हल्का नाश्ता और जलपान परोसा गया। भाजपा सांसद माननीय श्रीमती रेखा शर्मा ने ब्लिसफुल योगा ग्रुप के सदस्यों को टी-शर्ट भेंट कीं। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ और सभी को यह कार्यक्रम बहुत पसंद आया।

*पंचकुल के एनडीएसजी क्लब द्वारा चंडीगढ़ के हरे-भरे अहलूवालिया फार्महाउस में ब्लिसफुल योगा ग्रुप द्वारा मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस* पंचकूला/कमल कलसी- पंचकुल के एनडीएसजी क्लब द्वारा प्रायोजित और पंचकुल के डब्ल्यूएफसीएच क्लब की निदेशकों, श्रीमती प्रोमिला नैन और श्रीमती प्रोमिला सांगवान के सहयोग से, 21 जून की सुबह चंडीगढ़ के हरे-भरे अहलूवालिया फार्महाउस में ब्लिसफुल योगा ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विनय खन्ना के स्वागत भाषण और ब्लिसफुल योगा ग्रुप के संक्षिप्त परिचय से हुआ, जिसके बाद मुख्य अतिथि श्रीमती उपिंदर अहलूवालिया, विशिष्ट अतिथि डीएसपी राम गोपाल, राज कुमार सलूजा और योग शिक्षक विनय खन्ना, श्रीमती प्रोमिला सांगवान, प्रोमिला नैन और दीपक रावत द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद, शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित समूह के सदस्यों ने सूर्य नमस्कार, उष्ट्रासन, धनुरासन, त्रिकोणासन, मयूरासन, क्रोआसन आदि जैसे विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन करके शक्ति, लचीलापन और शारीरिक संतुलन का अद्भुत प्रदर्शन किया। ये आसन स्वस्थ शरीर के लिए लाभकारी हैं और मधुमेह, गर्दन दर्द, पीठ दर्द जैसी विभिन्न बीमारियों से बचाव करते हैं। साथ ही, ये मानव शरीर की विभिन्न प्रणालियों को बेहतर बनाने में भी सहायक हैं, जिनका शिक्षकों प्रोमिला सांगवान और प्रोमिला नैन ने विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम में समूह के लगभग 84 सदस्यों सहित 120 से अधिक लोग उपस्थित थे। समूह के सदस्यों ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए बार-बार यह साबित किया कि प्रदर्शन के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है, क्योंकि समूह में 16 वर्ष से लेकर 75 वर्ष और उससे अधिक आयु के सदस्य शामिल हैं। अतिथियों ने अपने भाषणों में यावनीका पार्क पंचकुला में नि:शुल्क शाम और सुबह की कक्षाएं संचालित करने वाले समूह की भूमिका की सराहना की। अंत में सदस्यों और शिक्षकों द्वारा नृत्य और एरोबिक्स का प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद हल्का नाश्ता और जलपान परोसा गया। भाजपा सांसद माननीय श्रीमती रेखा शर्मा ने ब्लिसफुल योगा ग्रुप के सदस्यों को टी-शर्ट भेंट कीं। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ और सभी को यह कार्यक्रम बहुत पसंद आया।

Panchkula, Panchkula | Jun 21, 2026

पंचकूला के शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े 403 वाहनों के काटे चालान
पुलिस ने पहले एडवाइजरी जारी कर चेतावनी दी, नो-पार्किंग बोर्ड भी लगाए, फिर भी नहीं माने चालक
प्रशासन की इस कार्यवाही पर आपकी क्या राय है? 

#panchkulanews #panchkulasocialmedia #panchkula #पंचकूला

पंचकूला के शहरी क्षेत्र में सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े 403 वाहनों के काटे चालान पुलिस ने पहले एडवाइजरी जारी कर चेतावनी दी, नो-पार्किंग बोर्ड भी लगाए, फिर भी नहीं माने चालक प्रशासन की इस कार्यवाही पर आपकी क्या राय है? #panchkulanews #panchkulasocialmedia #panchkula #पंचकूला

Panchkula, Panchkula | Jun 21, 2026

निंदनीय! पंचकुला के बरवाला में स्थित श्री श्याम मंदिर में चोरों ने बोला धावा, रात के समय चोरी की वारदात को दिया अंजाम। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV में हुई कैद। पुलिस मामले की जांच में जुटी। वीडियो को शेयर करें ताकि चोर जल्द सलाखों के पीछे हो।

#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia #barwalapanchkula

निंदनीय! पंचकुला के बरवाला में स्थित श्री श्याम मंदिर में चोरों ने बोला धावा, रात के समय चोरी की वारदात को दिया अंजाम। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV में हुई कैद। पुलिस मामले की जांच में जुटी। वीडियो को शेयर करें ताकि चोर जल्द सलाखों के पीछे हो। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia #barwalapanchkula

Panchkula, Panchkula | Jun 21, 2026

श्री रमाकांत शर्मा, महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी), भानु के मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर बीटीसी परेड ग्राउंड में 700 से अधिक हिमवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की केंद्रीय योग टीम के प्रशिक्षकों द्वारा योगा प्रोटोकॉल के अनुसार ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम तथा ध्यान आदि योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित विशाल कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के पदाधिकारियों के योगदान की विशेष सराहना की गई। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न विभागों के गणमान्य अधिकारियों ने प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, भानु के पदाधिकारियों की अनुशासित सहभागिता, संयम तथा उत्साहपूर्वक योग क्रियाओं में निरंतर भागीदारी की प्रशंसा की।

इस अवसर पर श्री रमाकांत शर्मा, महानिरीक्षक ने कहा कि भारत के आध्यात्मिक केंद्रों ने जिस योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया है, आज वही योग-ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को नई दिशा प्रदान कर रही है। योग वैश्विक सहयोग का एक सशक्त आधार बन रहा है तथा मानव मात्र को निरोग एवं स्वस्थ जीवन जीने का विश्वास दे रहा है। उनके द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र के सभी पदाधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को शुभकामनाएँ दी गईं। उन्होंने कहा कि योग सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह हमें शारीरिक रूप से फिट रखता है, तनाव को कम करने में सहायता करता है तथा समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। एक स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही व्यक्ति को अपने कार्यों पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाते हैं।  योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए।

#panchkulanews #InternationalYogaDay #panchkulasocialmedia #panchkula

श्री रमाकांत शर्मा, महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी), भानु के मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर बीटीसी परेड ग्राउंड में 700 से अधिक हिमवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की केंद्रीय योग टीम के प्रशिक्षकों द्वारा योगा प्रोटोकॉल के अनुसार ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम तथा ध्यान आदि योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित विशाल कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के पदाधिकारियों के योगदान की विशेष सराहना की गई। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न विभागों के गणमान्य अधिकारियों ने प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, भानु के पदाधिकारियों की अनुशासित सहभागिता, संयम तथा उत्साहपूर्वक योग क्रियाओं में निरंतर भागीदारी की प्रशंसा की। इस अवसर पर श्री रमाकांत शर्मा, महानिरीक्षक ने कहा कि भारत के आध्यात्मिक केंद्रों ने जिस योग-ऊर्जा को सदियों से पोषित किया है, आज वही योग-ऊर्जा विश्व स्वास्थ्य को नई दिशा प्रदान कर रही है। योग वैश्विक सहयोग का एक सशक्त आधार बन रहा है तथा मानव मात्र को निरोग एवं स्वस्थ जीवन जीने का विश्वास दे रहा है। उनके द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र के सभी पदाधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को शुभकामनाएँ दी गईं। उन्होंने कहा कि योग सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह हमें शारीरिक रूप से फिट रखता है, तनाव को कम करने में सहायता करता है तथा समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। एक स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही व्यक्ति को अपने कार्यों पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाते हैं। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए। #panchkulanews #InternationalYogaDay #panchkulasocialmedia #panchkula

Panchkula, Panchkula | Jun 21, 2026