मनकापुर के बनरहा गांव की एक महिला ने कॉलेज प्रबंधक पर वेतन न देने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुष्पा देवी का कहना है कि रास्ता बंद करने पर प्रबंधक ने बिना सूचना नौकरी से निकाल दिया और 6–7 माह का वेतन भी नहीं दिया। पैसा मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। गुरुवार 5 बजे प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है जांच की जा रही है।