खरगोन में बिस्टान रोड स्थित होंडा शोरूम में 28 अक्टूबर की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बड़वानी जिले के खेतिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के 2.40 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। यह चोरी 4.75 लाख रुपए की थी। यह जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे के लगभग मिली है।