विदिशा नगर: तुलाई केंद्रों से परेशान किसान, कम दाम मिलने पर भी मंडी की ओर कर रहे रुख
विदिशा में इस साल किसानों को अपनी फसल बेचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तुलाई केंद्रों पर चना, मसूर और गेहूं की तुलाई में लगातार दिक्कतें सामने आ रही हैं।रविवार दोपहर 12 बजे किसानों का आरोप है कि मामूली कारणों से फसल को रिजेक्ट कर दिया जाता है और स्लॉट बुकिंग में भी परेशानी हो रही है।इसी वजह से किसान मजबूरी में मंडी का रुख कर रहे हैं।