मल्हारगढ़: मंदसौर-मल्हारगढ़ हाईवे पर बस-पिकअप की टक्कर, 4 घायल, अस्पताल में उपचार जारी
मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ हाईवे पर बस और पिकअप की टक्कर में 4 लोग घायल हो गए। पिकअप मार्बल लेकर राजस्थान के नाथद्वारा से रतलाम जिले के ताल जा रही थी, तभी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। घायलों में किशोर, विक्रम सिंह और शीतल सिंह शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे का कारण तेज गति और लापरवाही बताया गया है,