आगरा: पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का किया भंडाफोड़, गणेश टॉस ग्रीन से 1 महिला सहित कुल 2 को किया गिरफ्तार
थाना कमलानगर पुलिस, सर्विलांस व एसओजी टीम ने हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ कर एक महिला व एक युवक को गिरफ्तार किया। लड़की लोगों को फँसाकर बेहोशी में वीडियो बनाती और साथी मिलकर फिरौती मांगते थे। वादी को भी मिलने बुलाकर ड्रिंक में दवा दी गई थी। पूछताछ में तीन लोगों को फँसाने और दो पीड़ितों से 4 लाख व 12 लाख रुपये वसूलने का खुलासा हुआ।