नागौद: सिंहपुर थाना क्षेत्र के बेलगहना गांव में गेहूं के खेतों में आग लगने से कई किसानों की फसल जली
Nagod, Satna | Apr 12, 2026 सतना जिले के सिंहपुर क्षेत्र के बेलगहना गांव मे रविवार की दोपहर गेंहू के खेतों में लगी आग,लगभग 70 एकड़ से अधिक में पकी खड़ी गेहूं की फसल जल हुई खाक।। ग्रामीणों ने स्थानीय संसाधनों से आग बुझाते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो पता चला कि वह नोनिया गांव में हुई आगजनी की घटना में गया हुआ है। लगभग आधे घंटे बाद नागौद से पहुचा फायर बेग्रेड वाहन।